Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में आए नए सीपी सतिंदर सिंह 📢

चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में आए नए सीपी सतिंदर सिंह 📢

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ संभाला पदभार, अधिकारियों की बैठक में कानून व्यवस्था, नशा तस्करी और पब्लिक डीलिंग सुधारने पर दिया जोर।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर पुलिस कमिश्नरेट को नया नेतृत्व मिल गया है। शनिवार को आईपीएस अधिकारी सतिंदर सिंह ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों के साथ बैठक कर शहर की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की।
  • चार्ज संभालने से पहले पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर सतिंदर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही पूर्व पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला कर उन्हें महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (पीपीए), फिल्लौर में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
  • नए पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बेहतर तालमेल से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
  • सतिंदर सिंह ने यह भी कहा कि पुलिस थानों में लोगों को बेहतर सुविधाएं और समय पर न्याय दिलाने के लिए पब्लिक डीलिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाएगा। नागरिकों की शिकायतों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए जाएंगे।
  • उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लंबे समय से ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए भी विशेष कदम उठाए जाएंगे।
  • जालंधर से अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस टीम के साथ मिलकर शहर को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

📢भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रपति अध्यक्ष द्वारा जालंधर में निकाली गई रैली; सीनियर लीडर और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत: बैंड बाजे और ढोल ताशे के साथ धूमधाम से निकली रैली, विशेष रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर📰 

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल