फुटबॉल चौक के पास चावला मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, दुकान का शीशा टूटा; पुलिस जांच में जुटी
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर: फुटबॉल चौक के पास स्थित कर बाजार में शनिवार को एक मोबाइल दुकान पर फायरिंग की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों ने चावला मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं।
- घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन फायरिंग से दुकान का शीशा टूट गया। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर एकत्र हो गए।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फायरिंग के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥













