फिल्लौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान दबोचा आरोपी, पहले भी दो मामलों में अदालत द्वारा घोषित किया जा चुका था पीओ
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो NDPS मामलों में भगोड़ा (पीओ) घोषित आरोपी को 100 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है।
- जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विरक के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस कप्तान (जांच) विनीत आहलावत और डीएसपी फिल्लौर भारत मसीह लद्धड़ की निगरानी में थाना फिल्लौर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
- डीएसपी भारत मसीह लद्धड़ ने बताया कि इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हैप्पी पुत्र शादी राम निवासी मोहल्ला चौधरियां, फिल्लौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 नशीली गोलियां बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ थाना फिल्लौर में एफआईआर नंबर 165 दिनांक 18 जून 2026 के तहत NDPS एक्ट की धाराओं 22/61/85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
- जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले भी NDPS एक्ट के दो मामलों में नामजद था और दोनों मामलों में अदालत ने उसे भगोड़ा (पीओ) घोषित कर रखा था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लुधियाना रेलवे स्टेशन क्षेत्र से सस्ती दरों पर नशीली गोलियां खरीदकर फिल्लौर के विभिन्न इलाकों, जिनमें लेबर मंडी और सिविल अस्पताल के बाहर का क्षेत्र शामिल है, में सप्लाई करता था।
- पुलिस के अनुसार आरोपी नशा तस्करी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल अपने नशे की जरूरतें पूरी करने में करता था। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












