Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » डीएवी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर व नुक्कड़ नाटक का आयोजन 📢

डीएवी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर व नुक्कड़ नाटक का आयोजन 📢

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन की पहल पर विद्यार्थियों को योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। 20 जून: पीटीएन न्यूज

  • 📰:-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी कॉलेज, जालंधर में योग कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन (CBC) द्वारा करवाया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य उपस्थित लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के आयोजन में गुरकमल सिंह की अहम भूमिका रही। इस दौरान योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए गए तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। इसके अलावा, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन की ओर से एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनूप कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. अशोक कपूर, डॉ. कुंअर राजीव, डॉ. साहिब सिंह, शरद मनोचा और सुरेश कुमार खुराना सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन योग को जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल