Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मॉडल टाउन की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर फिर विवाद: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

मॉडल टाउन की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर फिर विवाद: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

2022 में खरीदी गई संपत्ति पर कब्जे का दावा, इमारत में घुसने से रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की एक व्यावसायिक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। प्रॉपर्टी खरीदने का दावा करने वाले कपूर बोन एंड चिल्ड्रन अस्पताल के संचालक डॉ. जश्नीव कपूर ने पूर्व मालिक अमरप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ राजन सिद्धू और उसके साथियों पर इमारत पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाए हैं।
  • शिकायत के अनुसार डॉ. कपूर ने वर्ष 2022 में उक्त प्लॉट खरीदा था और इसके बाद सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर वहां व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया। उनका कहना है कि निर्माण कार्य पर बड़ी राशि खर्च की गई और बैंक से ऋण लेकर तीन मंजिला इमारत तैयार की गई।
  • डॉ. कपूर का आरोप है कि प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने के बाद पूर्व मालिक पक्ष ने दोबारा कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वह हाल ही में अपनी इमारत पर पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। विरोध करने पर कथित तौर पर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और धमकियां भी दी गईं। 
  • मामले की सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने शिकायत की जांच की और अमरप्रीत सिंह सिद्धू सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब दोनों पक्षों के दस्तावेजों और कब्जे संबंधी दावों की जांच कर रही है।
  • गौरतलब है कि यह प्रॉपर्टी विवाद पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुका है। दोनों पक्ष लंबे समय से स्वामित्व और कब्जे को लेकर आमने-सामने हैं। हालिया एफआईआर के बाद एक बार फिर मामला चर्चा का विषय बन गया है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल