✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी द्वारा जालंधर में बड़ी धूमधाम से रैली निकाली गई। नितिन जी का कार्यकर्ता द्वारा रैली में भव्य स्वागत किया गया। यह रैली श्री राम चौक से शुरू हुई और भगवान वाल्मीकि चौक में जाकर समाप्त हुई। रैली में हजारों की तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा राष्ट्रपति अध्यक्ष के जालंधर आने की खुशी बड़ी धूमधाम से जताई गई। रैली में भांगड़ा एवं गिद्दा भी देखने को मिला।
- *हजारों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ता*
- नितिन जी के स्वागत के लिए हजारों की तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए। पंजाब के हर सीनियर लीडर ने इस रैली में भाग लिया और खुशी जताई। सीनियर लीडर्स में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा जनता अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा के मीडिया अधिकारी अमित भाटिया, राजीव धींगरा, सरबजीत सिंह मक्कड़, शीतल अंगुराल, विपन सभ्रवाल, राकेश राठौर, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ, भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, अमरजीत सिंह गोल्डी, अमित तनेजा, सुशील रिंकू, अविनाश चंद्र सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी सीनियर लीडर्स और कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी के और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नारे लगाए।
- *ढोल ताशे की थाप पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डाला भांगड़ा*
- राष्ट्रपति अध्यक्ष नितिन नबीन जी के आने की खुशी में भाजपा के लीडर्स एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशे की थाप पर भांगड़ा डाला और अपनी खुशी जाहिर की। सभी सीनियर लीडर्स एवं कार्यकर्ता ने ढोलकी थाप पर भांगड़ा डाला।
- –बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं भी हुई रैली में शामिल
- भाजपा कार्यकर्ताओं में अकेले सीनियर लीडर्स ही नहीं जनता ने भी खूब अपनी खुशी जाहिर की जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं एवं छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए। सभी ने भाजपा पार्टी के नारे लगाए एवं भांगड़ा और महिलाओं ने गिद्दा डाल अपनी खुशी जाहिर की।
*कार्यकर्ताओं की खुशी एवं एकजुटता ने दिखाई भाजपा की ताकत: नितिन नबीन*
- राष्ट्रपति अध्यक्ष नितिन नबीन का कहना था कि भाजपा का इकट्ठा होना एवं खुशी जताना बीजेपी की ताकत दिखाता है। उनका कहना था कि 2027 चुनावों से पहले यह रैली भाजपा की जीत और ताकत दिखाती है।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

















