Home » जनरल » कौमी प्रेस दिवस पर पंजाब प्रेस क्लब में सम्मान समारोह, पत्रकारिता की सात हस्तियों को किया सम्मानित 📢

कौमी प्रेस दिवस पर पंजाब प्रेस क्लब में सम्मान समारोह, पत्रकारिता की सात हस्तियों को किया सम्मानित 📢

National Press Day 2026 पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों ने विद्यार्थियों के साथ साझा किए अनुभव, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता का दिया संदेश।

✍🏻 शिवम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-National Press Day 2026 जालंधर। कौमी प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार, 16 नवंबर को पंजाब प्रेस क्लब, जालंधर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सात प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों, प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंजाबी जागरण के संपादक स. इंदरप्रीत सिंह ने मुख्य अतिथि और अजीत पंजाबी के कार्यकारी संपादक सतनाम सिंह माणक ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान दूरदर्शन से स. तीरथ सिंह ढिल्लों, आकाशवाणी से श्री सुखविंदर सुखी, जगबाणी से स. कुलदीप सिंह बेदी, अजीत से श्रीमती कुलविंदर कौर, श्री गुरमीत सिंह, देश पंजाब से स. एच.एस. बावा और पंजाबी ट्रिब्यून से स. दविंदर सिंह तुंगा को उनके पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में डीएवी यूनिवर्सिटी के जर्नलिज्म विभाग की प्रोफेसर डॉ. निधि शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उनके साथ विभाग के करीब 35 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने वरिष्ठ पत्रकारों से पत्रकारिता से जुड़े सवाल पूछे और उनके अनुभवों से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने लंबे अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को पत्रकारिता में निष्पक्षता, सच्चाई और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और समाज की समस्याओं को सरकार तथा प्रशासन तक पहुंचाने में इसकी अहम भूमिका रहती है। पंजाब प्रेस क्लब की गवर्निंग काउंसिल की ओर से प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी, जनरल सेक्रेटरी पुनीत सहगल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश थापा, वाइस प्रेसिडेंट परमजीत सिंह रंगपुरी, महिला विंग प्रधान तेजिंदर कौर थिंद, जॉइंट सेक्रेटरी सुक्रांत सफरी, सेक्रेटरी राजेश शर्मा योगी, खजांची शिव शर्मा और मैनेजर जतिंदर पाल सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब के जॉइंट सेक्रेटरी सुक्रांत सफरी ने कहा कि कौमी प्रेस दिवस पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और जिम्मेदारियों को याद करने का विशेष अवसर है। वरिष्ठ पत्रकारों का अनुभव युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक साबित होता है। ऐसे सम्मान समारोह न केवल पत्रकारों के योगदान को पहचान देते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को ईमानदारी और निडरता के साथ पत्रकारिता करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में दविंदर सिंह, टिंकू पंडित, राजीव धामी, जगदीश कुमार, विनोद, लखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, लकी, निशा, सतीश कुमार, राजेश कालरा और संदीप वर्मा सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे।समारोह के अंत में पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने, निष्पक्ष समाचार लेखन और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम ने वरिष्ठ पत्रकारों और युवा विद्यार्थियों के बीच संवाद का अवसर प्रदान किया।

National Press Day 2026

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल