Jalandhar Bullet Theft की वारदात बस स्टैंड के पास कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर हुई, नीली पगड़ी और निहंग वेशभूषा में दिखे दो संदिग्ध युवक, न्यू बारादरी पुलिस जांच में जुटी।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-जालंधर। जालंधर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को बस स्टैंड के पास कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर खड़ी Royal Enfield Bullet मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी हुई काले रंग की बाइक का नंबर PB08-FM-6630 है। वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक बैंक और आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए। दोनों युवक नीली पगड़ी और निहंग वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यक्ष नामक व्यक्ति 16 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे अपनी Bullet लेकर कोटक महिंद्रा बैंक पहुंचा था। उसने बैंक के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी की और अंदर चला गया। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। काफी तलाश करने और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि बाइक में उसके जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे।
CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
सामने आई CCTV फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिल के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। दोनों पहले आसपास की स्थिति का जायजा लेते हैं। इसके बाद एक युवक मोबाइल फोन पर बात करने का नाटक करता है, जबकि दूसरा मौका पाकर Bullet लेकर फरार हो जाता है। घटना की फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।
ACP सेंट्रल ने दी जांच की जानकारी
मामले में थाना न्यू बारादरी में केस दर्ज किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के अनुसार, ACP सेंट्रल राजेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तकनीकी सर्विलांस की मदद से संदिग्धों के भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है। पुलिस चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











