Home » धर्म » जालंधर में 5 दिसंबर को होगी भव्य भजन संध्या, प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल करेंगे प्रभु गुणगान 📢

जालंधर में 5 दिसंबर को होगी भव्य भजन संध्या, प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल करेंगे प्रभु गुणगान 📢

कन्हैया मित्तल भजन संध्या में श्री खाटू श्याम जी, श्री सालासर बालाजी एवं श्री मेहंदीपुर बालाजी का होगा गुणगान, शाम 7 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम।

 ✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-जालंधर। न्यू सब्जी मंडी, मकसूदां में 5 दिसंबर 2026 (शनिवार) को श्री खाटू श्याम जी, श्री सालासर बालाजी एवं श्री मेहंदीपुर बालाजी जी की दिव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक श्री कन्हैया मित्तल जी प्रभु का गुणगान करेंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम बालाजी परिवार, न्यू सब्जी मंडी, मकसूदां की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को सपरिवार पहुंचकर भजन संध्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल