Home » जनरल » पंजाब में सजेगा हिन्दी साहित्य का महाकुम्भ, 22 नवंबर को पंकस अकादमी का 30वां वार्षिक समारोह 📢

पंजाब में सजेगा हिन्दी साहित्य का महाकुम्भ, 22 नवंबर को पंकस अकादमी का 30वां वार्षिक समारोह 📢

हिंदी साहित्य महाकुंभ के 30वें वार्षिक समारोह में साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता और कला जगत की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:- जालंधर। हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार को समर्पित पंजाब कला साहित्य अकादमी (पंकस अकादमी) की ओर से 22 नवंबर 2026 को जालंधर के स्थानीय लाइन्स क्लब में 30वें वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। हिन्दी भाषी राज्य न होने के बावजूद पंजाब में हिन्दी साहित्य का यह आयोजन साहित्य, कला, पत्रकारिता और शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों को एक मंच पर एकत्रित करेगा। अकादमी के अध्यक्ष सिमर सदोष और निदेशक डॉ. जगदीप सिंह के अनुसार समारोह में पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक राजेन्द्र बेरी और हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के अध्यक्ष मंडल में अजीत प्रकाशन समूह के कार्यकारी संपादक सतनाम सिंह माणक, पंजाब के सेवानिवृत्त डीजीपी अर्पित शुक्ला, डॉ. जसदीप सिंह एमएस, पंजाब पुलिस के डीआईजी नवीन सिंगला, भुट्टिको कुल्लू के उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार शर्मा शामिल होंगे। अकादमी के अखिल भारतीय निदेशक नरेश मेहरा ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह आईपीएस को शौर्य सम्मान और डीएवी कॉलेज जालंधर के प्रिंसिपल एवं शिक्षाविद् डॉ. अनूप कुमार वत्स को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय मानव सेवा रत्न सम्मान सरदारनी परविन्दर कौर और विरासती फुलकारी सम्मान डॉ. गुनीत कौर को दिया जाएगा।पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में दैनिक जागरण जालंधर के समाचार संपादक हृदय नारायण मिश्रा तथा पंजाबी जागरण के संपादक डॉ. इन्द्रप्रीत सिंह को राष्ट्रीय पत्रकारिता श्रेष्ठि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली के पत्रकार योगेश गोयल को राष्ट्रीय मीडिया अकादमी सम्मान और प्रो. नव संगीत सिंह को राष्ट्रीय अनुवाद श्रेष्ठि सम्मान प्रदान किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय पंकस अकादमी अवार्ड के लिए डीएवी कॉलेज अमृतसर की हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. किरण खन्ना, शिमला के डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, नई दिल्ली की साहित्यकार डॉ. ममता सोनी और डॉ. एस.एस. डोगरा तथा गुजरात की साहित्यकार डॉ. नयना आर. डेली वाला का चयन किया गया है। राष्ट्रीय कला-श्री अवार्ड संगीत प्रेमी संगत राम, सिने अभिनेत्री बलविन्दर कौर, चित्रकार एवं कलाकार बलविन्द्र सैली और समाजसेवी अमरजीत सिंह को दिया जाएगा। राष्ट्रीय धर्म-रक्षा सम्मान भगवान वाल्मीकि आश्रम, शक्ति नगर जालंधर के प्रधान विपन सभ्रवाल को प्रदान किया जाएगा। नेपाल के साहित्यकार रमेश पंत मीत-बन्धु और हेम बाबू लेखक को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के साहित्यकार अशोक दर्द को श्री माली राम सोनी स्मृति सम्मान और अमेरिका के न्यूयॉर्क निवासी चरण सिंह डीसी को अदब-नवाकाई सम्मान प्रदान किया जाएगा। आस्था प्रकाशन गृह की स्वामिनी आस्था शर्मा को अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन श्रेष्ठि सम्मान से नवाजा जाएगा। राष्ट्रीय विशिष्ट अकादमी सम्मान के लिए साहित्यकार एवं शिक्षाविद् प्रो. डॉ. सरला भारद्वाज, फगवाड़ा के समाजसेवी गुरमीत पलाही, उत्तराखंड के कहानीकार एवं उपन्यासकार मोहन राजपूत और कृष्ण कुमार भगत, मध्य प्रदेश के शैलेश तिवारी तथा युवा प्रतिभा कुलदीप कुमार का चयन किया गया है। वहीं, दीपक जालंधरी विशिष्ट पत्रकारिता सम्मान अशोक शर्मा अनुज को प्रदान किया जाएगा।

**जरूरतमंद विद्यार्थियों को भी मिलेगी सहायता**

अकादमी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समारोह के दौरान लगभग 10 मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को विद्यार्थी सम्मान निधि के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। प्रत्येक विद्यार्थी को 3,000 रुपये की नकद छात्रवृत्ति के साथ स्कूल बैग, कॉपियां, किताबें, पेन और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री भी दी जाएगी। अकादमी का यह 30वां वार्षिक समारोह हिन्दी साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, कला और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने के साथ-साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का अवसर बनेगा।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल