Home » स्वास्थ्य » अपाहिज आश्रम में आंखों की जांच एवं मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित, जरूरतमंदों को मिलीं मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं 📢

अपाहिज आश्रम में आंखों की जांच एवं मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित, जरूरतमंदों को मिलीं मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं 📢

Free Medical Camp in Jalandhar में जरूरतमंदों को आंखों की जांच, फिजियोथेरेपी, ईसीजी, मैमोग्राफी और मुफ्त दवाइयों की सुविधा मिली।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर। पीटीएन न्यूज

📰:-जालंधर। जरूरतमंद एवं दिव्यांग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रविवार, 15 नवंबर को अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन में आंखों की जांच एवं मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस सेवा कार्य में स्वर्गीय संत प्रोफेसर सेवा सिंह जी की पोती सरदारनी मलविंदर कौर (डॉली) ने विशेष भूमिका निभाई। उनके साथ डॉ. जगदीप सिंह (एम.एस.), डॉ. गगनदीप सिंह तथा अपाहिज आश्रम एवं लाला किशोर राम विकलांग सहायता ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम कपूर जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कैंप के दौरान डॉ. जगदीप सिंह एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। इसमें आंखों की सामान्य जांच, लेजर द्वारा ऑपरेशन संबंधी परामर्श, सफेद एवं काला मोतिया की जांच, आंखों की एंजियोग्राफी, पर्दे की जांच, फिजियोथेरेपी, दांतों की जांच, डिजिटल एक्स-रे, मैमोग्राफी, ईसीजी, ब्लड शुगर सहित अन्य जरूरी मेडिकल टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। आयोजकों ने बताया कि वर्ष 2021 से लगातार इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए जा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों से हर साल लगभग चार से पांच कैंप आयोजित कर समाज के जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं दिव्यांग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। इस दौरान मोंटू सिंह एवं सरदारनी बलविंदर कौर ने आंखों के मरीजों की जांच एवं सहायता कार्य में विशेष सहयोग दिया। सभी सहयोगियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

जालंधर के अपाहिज आश्रम में Free Medical Camp, जरूरतमंदों को मिलीं मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं।👆🏻⏏️

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल