Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, ट्रॉली से टकराई कार 📢

बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, ट्रॉली से टकराई कार 📢

Jalandhar Police Lines Flyover Accident में बर्थडे पार्टी से लौट रहे दिवित ओलक और आरव तलवाड़ की दर्दनाक मौत, बारादरी थाना पुलिस जांच में जुटी।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-Jalandhar Police Lines Flyover Accident:- जालंधर: शहर में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवा दोस्तों की जान चली गई। पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार आगे जा रही ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिवित ओलक और आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। दिवित ओलक मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स (Speed Records) के मालिक दिनेश ओलक के बेटे थे, जबकि आरव तलवाड़ जालंधर की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान पप्पी स्वीट्स (Puppy Sweets) के मालिक के बेटे थे।

बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे दोनों दोस्त

जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त रविवार, 1 नवंबर की सुबह किसी मित्र की बर्थडे पार्टी से कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। उनकी कार फॉक्सवैगन (PB08GD0125) जब पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर पहुंची तो आगे जा रही एक ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची बारादरी थाना पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, ट्रॉली चालक के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

कार में सवार थे पांच युवक, पुलिस कर रही जांच

थाना बारादरी के सब इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह ने बताया कि हादसे के समय फॉक्सवैगन कार में कुल पांच युवक सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पांचों दोस्त किसी बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे नगर निगम के कर्मचारी, खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार

थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 3 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि फ्लाईओवर पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे। कूड़ा-कचरा डालने के लिए कर्मचारियों ने फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की हुई थी। इसी दौरान बीएमसी चौक की तरफ से बीएसएफ चौक की ओर जा रही फॉक्सवैगन कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

कार में सवार थे पांच युवक, तीन पहले ही घर लौट चुके थे

एसएचओ के मुताबिक, हादसे के समय कार में कुल पांच युवक सवार थे। इनमें से दो युवकों की हादसे में मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य तीन युवक सुरक्षित बच गए थे और वे पहले ही अपने घर जा चुके थे।

परिजनों ने नहीं करवाई कार्रवाई, शव सौंपे

एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों ने मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए।Jalandhar Police Lines Flyover

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल