Jalandhar Mayor Vinit Dhir Firing का वीडियो रैडिसन एन्क्लेव की DJ पार्टी का बताया जा रहा, KD भंडारी ने कहा- जालंधर नॉर्थ में यही बदलाव है।
✍🏻 सत्यम, सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-केडी भंडारी ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जालंधर नॉर्थ में यही बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने पार्टी के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग को लेकर सवाल खड़े किए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में जश्न का माहौल है और मेयर विनीत धीर मंच पर डांस कर रहे हैं। इसी बीच एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर हवा में फायरिंग करता दिखाई देता है। युवक अपनी कमर में पिस्टल लगाकर डांस करता भी नजर आ रहा है। गौरतलब है कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से विवाह समारोहों, पार्टियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करने तथा हवाई फायरिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के आदेशों के पालन और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी नेताओं ने भी इस मामले पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल वीडियो किस तारीख का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही पुलिस की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई या आधिकारिक बयान सामने आने की जानकारी नहीं है।
जालंधर में मेयर विनीत धीर की मौजूदगी में हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, KD भंडारी ने AAP पर उठाए सवाल!👆🏻⏏️
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥










