श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस और निर्जला एकादशी के अवसर पर पंजाब पुलिस मुख्यालय के बाहर लगाया गया छबील, DGP ने नीम का पौधा भी लगाया
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
चंडीगढ़। पीटीएन न्यूज
- 📰:-पंजाब पुलिस ने मंगलवार को पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस तथा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पंजाब पुलिस मुख्यालय (PPHQ) के बाहर छबील लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए ठंडा मीठा जल वितरित किया गया।
- इस सेवा कार्य में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने स्वयं भाग लिया और राहगीरों को अपने हाथों से जल पिलाकर सेवा भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए सेवा, करुणा और विनम्रता के सिद्धांतों को समर्पित था।
- इस अवसर पर पंजाब पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें स्पेशल डीजीपी हेडक्वार्टर एस.एस. श्रीवास्तव, स्पेशल डीजीपी टेक्निकल सर्विसेज राम सिंह, एडीजीपी सिक्योरिटी कौस्तुभ शर्मा, डीआईजी एडमिन अलका मीना, डीआईजी पर्सोनल अमनीत कोंडल, डीआईजी क्राइम सरबजीत सिंह, एआईजी पर्सोनल सुहैल कासिम मीर, एआईजी प्रोविजनिंग अजय गांधी तथा डीजीपी के स्टाफ ऑफिसर ऋषभ भोला सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
- इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पुलिस मुख्यालय परिसर में नीम का पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
- डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “श्री गुरु अर्जन देव जी की अमर शिक्षाएं हमें समाज की सेवा समर्पण, संवेदनशीलता और निस्वार्थ भाव से करने की प्रेरणा देती रहें।”
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












