Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों द्वारा नशे के खिलाफ उठाए जा रहे प्रयासों का लिया जायजा 📢

डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों द्वारा नशे के खिलाफ उठाए जा रहे प्रयासों का लिया जायजा 📢

एनकॉर्ड की बैठक में ड्रग हॉटस्पॉट्स पर अधिक ध्यान केंद्रित करने को कहा

नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान को और मजबूत करने पर दिया जोर

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर, 19 जून: पीटीएन न्यूज 

  • 📰:डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम और नार्को को-ऑर्डिनेशन (एनकॉर्ड) के तहत विभिन्न विभागों द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की।
  • जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में इस संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग हॉटस्पॉट्स में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि इन स्थानों से नशीले पदार्थों की समस्या को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
  • पंजाब सरकार की नशे को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री वालिया ने अधिकारियों से कहा कि ड्रग हॉटस्पॉट्स पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए वहां से नशे का पूर्ण खात्मा करने और युवाओं को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करने के लिए नई पहलकदमियों को और भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
  • उन्होंने नशे की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने, नशे के आदी व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए ठोस उपायों के साथ-साथ नशीले पदार्थों के खिलाफ जन जागरूकता अभियान को और मजबूत करने पर जोर दिया।
  • डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को विभिन्न स्तरों पर नशे के खिलाफ और अधिक प्रभावी ढंग से कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि युवा पीढ़ी को इस अभिशाप से बचाकर उनकी अथाह ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाया जा सके।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

📢भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रपति अध्यक्ष द्वारा जालंधर में निकाली गई रैली; सीनियर लीडर और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत: बैंड बाजे और ढोल ताशे के साथ धूमधाम से निकली रैली, विशेष रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर📰 

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल