Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » छेड़छाड़ से रोका तो रैणक बाजार मार्केट प्रधान पर हमला: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

छेड़छाड़ से रोका तो रैणक बाजार मार्केट प्रधान पर हमला: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

पुलिस की मौजूदगी में आरोपितों के फरार होने का आरोप, ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के प्रधान शशि शर्मा और भगवान वाल्मीकि आश्रम के चेयरमैन विपन सभ्रवाल भी पहुंचे मौके पर

-भगवान वाल्मीकि चौक पर लगाया धरना, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक में मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए कुछ युवकों ने मार्केट प्रधान शिव नाथ शिब्बा पर हमला कर दिया। घटना के बाद गुस्साए दुकानदारों और लोगों ने चौक पर धरना देकर जाम लगा दिया। इस दौरान ह्यूमन राइट्स के प्रधान शशि शर्मा और भगवान वाल्मीकि आश्रम के प्रधान विपन सभ्रवाल मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
  • जानकारी के अनुसार प्रधान शिवनाथ शिब्बा लोगों और व्यापारियों ने दो युवकों को चोरी करते हुए रंगे हाथों काबू किया था। आरोप था कि जब उन्हें पुलिस थाना नंबर-4 ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान उनके कुछ अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मार्केट प्रधान शिव नाथ शिब्बा पर हमला कर दिया।
  • मौके पर मौजूद जितेंद्र ने बताया कि शिव नाथ शिब्बा ने खुद चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। जब आरोपियों को पुलिस के हवाले किया जा रहा था, तब उनके साथियों ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
  • जानकारी के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कुछ हमलावरों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन कई आरोपी वहां से फरार होने में सफल रहे। लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपी भाग निकले, जिससे लोगों और दुकानदारों में भारी रोष है।
  • घटना के विरोध में दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने भगवान वाल्मीकि चौक पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते चौक और आसपास के इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
  • धरना-प्रदर्शन के दौरान शशि शर्मा और विपन सभ्रवाल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस घटना ने व्यापारियों और लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे डीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि दो युवकों को काबू किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बाकी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल