‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नगर निगम और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, NDPS के 6 मामलों में नामजद आरोपी के ढाबे का अवैध निर्माण गिराया गया।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर, 16 जून: पीटीएन न्यूज
- 📰:-पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम ने मंगलवार को धानकियां मोहल्ला में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित नशा तस्कर धमिंदर के ढाबे पर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
- कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे और प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते नजर आए।
- पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्कर धमिंदर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 6 मामले दर्ज हैं। वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था।
- एडीसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम को संबंधित जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद निगम ने अवैध निर्माण हटाने का फैसला लिया और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की सहायता मांगी।
- कार्रवाई के दौरान धमिंदर की पत्नी रजनी भी मौके पर पहुंची। रजनी ने दावा किया कि वह पिछले 10 वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है और जिस संपत्ति पर कार्रवाई की गई है, उसकी रजिस्ट्री उसके नाम पर है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि उनकी संपत्ति को नशा तस्करी के मामलों से जोड़ने से पहले सभी दस्तावेजों और तथ्यों की जांच की जानी चाहिए।
- वहीं नगर निगम के एटीपी सिमरनपाल सिंह ने बताया कि धानकियां मोहल्ला स्थित दुकान पर अवैध निर्माण की सूचना मिलने के बाद संबंधित परिवार को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके चलते मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया।
ff59dd35-4a87-4c94-a033-c8ca55b6e741
IMG_8686 124e65c8-7633-497a-8466-524d77109805
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












