CT Group of Institutions के सहयोग से बहाल हुई शहर की ऐतिहासिक पहचान, उद्घाटन समारोह में शिक्षा, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियां रहीं मौजूद
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर: शहर की ऐतिहासिक धरोहर और पहचान माने जाने वाले कंपनी बाग चौक स्थित क्लॉक टावर को पंजाब प्रेस क्लब और CT Group of Institutions के सहयोग और प्रयासों से नया जीवन मिला है। करीब 34 वर्षों से बंद पड़ा क्लॉक टावर मंगलवार को एक बार फिर शहर के बीचों-बीच अपनी टन-टन के साथ गूंज उठा। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में शिक्षा जगत, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में CT Group of Institutions के कुलपति चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनवीर सिंह चन्नी तथा वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह ने क्लॉक टावर के पुनर्स्थापन को शहर की विरासत को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि जालंधर की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और CT Group हमेशा सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
- उद्घाटन समारोह में पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी, सीनियर वाइस प्रधान राजेश थापा, वाइस प्रधान परमजीत सिंह रंगपुरी, मनदीप शर्मा और तेजिंदर कौर थिंद, सचिव राजेश योगी, संयुक्त सचिव सुक्रांत सफरी तथा कैशियर शिव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
- इस अवसर पर पंजाब प्रेस Club के पूर्व प्रधान लखविंदर जौहल और सतनाम सिंह माणक ने भी CT Group के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि क्लॉक टावर जालंधर की पहचान का अहम हिस्सा रहा है और इसका पुनर्जीवन आने वाली पीढ़ियों को शहर के इतिहास से जोड़ने का कार्य करेगा।
- समारोह में पंजाब प्रेस क्लब के जनरल मैनेजर जतिंदरपाल सिंह, नवीन शर्मा, रमेश गाबा, दविंद्र ठाकुर, शीतल ठाकुर, वीरेंद्र राजपूत, तेजिंदर सिंह राजन, अजय चड्ढा, मलकीत सिंह बराड़ और वरिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- वक्ताओं ने कहा कि एक समय क्लॉक टावर की घंटी पूरे शहर में समय का संकेत देती थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसकी आवाज बंद हो गई थी। CT Group के सहयोग से अब इस ऐतिहासिक धरोहर को फिर से सक्रिय किया गया है, जिससे शहरवासियों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।
- उद्घाटन के दौरान जैसे ही क्लॉक टावर का घड़ियाल बजा, उपस्थित लोगों ने तालियों से इसका स्वागत किया। वर्षों बाद लौटी टन-टन की आवाज ने शहर के गौरवशाली इतिहास और विरासत को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥































