Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश नाकाम: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश नाकाम: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

आतंकी फंडिंग और रेलवे ट्रैक पर IED ब्लास्ट की साजिश में थे शामिल, दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

चंडीगढ़। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-पंजाब को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो वांछित आतंकियों को मलेशिया से डिपोर्ट करवाने में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
  • डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह (निवासी अंबाला) और मनजीत सिंह (निवासी पटियाला) के रूप में हुई है। दोनों मलेशिया में बैठकर KZF समर्थित आतंकी मॉड्यूल के लिए काम कर रहे थे और पंजाब में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, विशेषकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) रेलवे लाइनों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे।
  • पुलिस जांच के अनुसार दोनों आरोपी विदेशों में मौजूद खातों के जरिए पंजाब में सक्रिय KZF ऑपरेटिव्स तक आतंकी फंड पहुंचा रहे थे। इस धन का इस्तेमाल राज्य में आतंकी गतिविधियों और शांति व्यवस्था को बाधित करने की योजनाओं के लिए किया जा रहा था।
  • यह कार्रवाई जनवरी 2026 में सरहिंद रेलवे ट्रैक पर हुए IED विस्फोट और अप्रैल 2026 में शंभू (पटियाला) रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की कोशिश के मामले की जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर की गई। इस मामले में पहले ही चार कट्टरपंथी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
  • जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक RPG लॉन्चर, 2.296 किलोग्राम वजनी IED, डेटोनेटर, बैटरी, 1.456 किलोग्राम RDX, दो हैंड ग्रेनेड और छह अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की थीं।
  • डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों को पटियाला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

📢भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रपति अध्यक्ष द्वारा जालंधर में निकाली गई रैली; सीनियर लीडर और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत: बैंड बाजे और ढोल ताशे के साथ धूमधाम से निकली रैली, विशेष रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर📰 

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल