Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 18 जून को सतलुज के धुस्सी बांध पर बनने वाली पक्की सड़क का रखेंगे नींव पत्थर 📢

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 18 जून को सतलुज के धुस्सी बांध पर बनने वाली पक्की सड़क का रखेंगे नींव पत्थर 📢

संत सीचेवाल के लगातार प्रयासों से मंड इलाके की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर/शाहकोट, 16 जून: पीटीएन न्यूज

  • 📰:-मंड इलाके के लोगों की लंबे समय से लटक रही मांगों को पूरा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा सतलुज नदी के धुस्सी बांध पर गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक पक्की सड़क बनाने के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर 18 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा रखा जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल द्वारा लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों को इलाके के लोग बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहे है।
  • मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस और अन्य प्रशासकीय अधिकारियों के साथ मंडाला छन्ना और आस-पास के इलाकों का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि समारोह के लिए सभी प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं।
  • इस मौके पर संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि वर्ष 2023 के दौरान मंडाला छन्ना के पास बांध टूटने के कारण इलाके के लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। उस समय से ही बांध को मजबूत करने और इसके ऊपर पक्की सड़क बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। संत सीचेवाल ने कहा कि गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक बनने वाली यह सड़क मंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ेगी।
  • इस मौके पर मंडाला छन्ना, गट्टा मुंडी कासू, गिदड़पिंडी और अन्य गांवों के निवासियों ने कहा कि वह सालों से इस सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी भी सरकार ने इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि संत सीचेवाल ने इस मांग को सरकार तक पहुंचाकर लगातार पैरवी की, जिसके कारण आज यह सपना साकार हो रहा है। गांववासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और संत सीचेवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सड़क मंड इलाके की तस्वीर बदल देगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल