Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार; 1 किलो अफीम और 5 हजार Pregabalin टैबलेट बरामद 📢

जालंधर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार; 1 किलो अफीम और 5 हजार Pregabalin टैबलेट बरामद 📢

Jalandhar Drug Trafficking के खिलाफ कार्रवाई में 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो अफीम, 5,000 Pregabalin टैबलेट और ₹22,000 की ड्रग मनी बरामद।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो अफीम, 5,000 Pregabalin टैबलेट और 22,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह, IPS के निर्देशों और DCP City आदित्य एस. वारियर, IPS तथा ADCP-2 माधवी शर्मा, PPS की निगरानी में ACP West आतिश भाटिया, PPS की टीम और थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने की। पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को उसके पीछे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी की पहचान शुभम शर्मा निवासी बाबू लाल सिंह नगर, जालंधर के रूप में हुई है। तीनों आरोपी करीब 24 से 25 वर्ष की उम्र के बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद नशीली टैबलेट की खेप दूसरे राज्य से लाई जा रही थी। पुलिस अब इस सप्लाई के स्रोत, आरोपियों के बैकवर्ड लिंक और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच कर रही है। साथ ही उनके वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल