Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बाबा सोढल मेले में ड्रोन से निगरानी, आसमान से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर 📢

बाबा सोढल मेले में ड्रोन से निगरानी, आसमान से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर 📢

Baba Sodhal Mela में सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी, 1500 पुलिसकर्मियों के साथ CCTV, QRT और अन्य सुरक्षा टीमें तैनात

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर। पीटीएन न्यूज

📰:-जालंधर। श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में आयोजित होने वाले मेले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से जमीन पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में ड्रोन के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भीड़ की गतिविधियों, संवेदनशील स्थानों और आसपास के इलाकों की निगरानी के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति की जानकारी समय रहते पुलिस तक पहुंच सके। मेले को लेकर पहले ही करीब 1500 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा QRT, ARP, एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। मंदिर परिसर में मेटल डिटेक्टर और जैमर लगाए गए हैं, जबकि CCTV कैमरों के जरिए भी लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने मंदिर के सामने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जहां से मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। अलग-अलग संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती के साथ पैदल पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पुलिस की नजर

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। मंदिर के आसपास कुछ क्षेत्रों में No Entry जोन बनाए गए हैं, जहां वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी और श्रद्धालुओं को पैदल आवाजाही करनी होगी। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं से सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल