Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » LPU Students Protest: प्रदर्शन के बीच दुकानों में लूटपाट, वीडियो वायरल 📢

LPU Students Protest: प्रदर्शन के बीच दुकानों में लूटपाट, वीडियो वायरल 📢

LPU Students Protest के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ के बीच Uni-Mall की दुकानों से सामान ले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

फगवाड़ा। पीटीएन न्यूज 

📰:-फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में वायरल मैसेज के बाद शुरू हुआ छात्रों का विरोध प्रदर्शन अब काफी हद तक शांत हो गया है, लेकिन इस दौरान हुई आगजनी, तोड़फोड़ और कथित लूटपाट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग यूनिवर्सिटी कैंपस में बने Uni-Mall की दुकानों में घुसकर सामान ले जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, जूते और खाने-पीने की चीजें ले जाते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। कुछ वीडियो में महंगे लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य सामान भी ले जाने के दावे किए जा रहे हैं। एक वायरल वीडियो में लोग इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के अंदर सामान के बारे में पूछते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य वीडियो में जूतों की दुकान में लोग अपने लिए जूते तलाशते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में लोग कथित तौर पर इसे मजाकिया अंदाज में “फ्री शॉपिंग” बताते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, इन वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोग छात्र हैं या बाहरी व्यक्ति, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। वहीं, एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क के मुताबिक, घटना के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रा के साथ रेप की घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और लूटपाट की घटनाओं में उनकी क्या भूमिका थी।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल