Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बाबा सोढल मेले में जेबकतरे पर शिकंजा, मंदिर में लोगों की जेब काटते पकड़ा गया शख्स 📢

बाबा सोढल मेले में जेबकतरे पर शिकंजा, मंदिर में लोगों की जेब काटते पकड़ा गया शख्स 📢

Baba Sodal Mela Theft: रात करीब 10:30 बजे मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब और पर्स पर हाथ साफ करते पकड़ा गया शख्स

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

📰:-Baba Sodal Mela Theft जालंधर: बाबा सोढल मेले के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक व्यक्ति को चोरी करते हुए पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से नकदी और सामान निकाल रहा था। घटना करीब रात 10:30 बजे की बताई जा रही है। मंदिर में मेले के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति कथित तौर पर लोगों की जेब काटते और पर्स चोरी करते हुए पकड़ा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले किए जाने की जानकारी है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अकेले वारदात कर रहा था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल