Jalandhar Dog Saves Owner: गढ़ा के वाल्मीकि मोहल्ले में युवक पर किरपाण से हमला, मालिक को बचाने कुत्ता हमलावर पर झपटा, CCTV में कैद हुई घटना।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
📰:-जालंधर: गढ़ा के वाल्मीकि मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद उस समय खूनी झड़प में बदल गया, जब कुछ लोगों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक हमलावर ने किरपाण से युवक पर हमला कर दिया। घटना के दौरान युवक का पालतू कुत्ता मौके पर पहुंचा और अपने मालिक को बचाने के लिए हमलावरों पर झपट पड़ा। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान युवक पर लात-घूंसों से हमला किया गया। मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब एक व्यक्ति किरपाण लेकर मौके पर पहुंचा और युवक पर वार करने लगा। हमले में युवक घायल हो गया। इसी बीच युवक का पालतू कुत्ता वहां पहुंच गया। मालिक को खतरे में देखकर कुत्ता हमलावर की तरफ दौड़ा और उस पर भौंकते हुए हमला कर दिया। अचानक कुत्ते के आक्रामक रुख के बाद किरपाण लेकर हमला कर रहा व्यक्ति पीछे हटने लगा। इसके बाद हमलावर अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज को जांच का अहम आधार बनाया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। CCTV में कैद हुई घटना ने यह भी दिखाया कि किस तरह हमले के बीच पालतू कुत्ता अपने मालिक के बचाव में पहुंचा और हमलावरों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












