Jalandhar Snatching Case में 19 वर्षीय आरोपी और उसके नाबालिग भाई को दबोचा, अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर, 31 जुलाई: पीटीएन न्यूज
- 📰:-कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर में बढ़ रही स्नैचिंग और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 19 वर्षीय वंश सोंधी और उसका 17 वर्षीय नाबालिग भाई शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से स्नैचिंग की वारदात में लूटे गए सोने-चांदी के गहनों के साथ चार चोरी के मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं।
- पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के निर्देशों तथा डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी-1 आकर्षी जैन (IPS) और एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर (PPS) की निगरानी में थाना न्यू बारादरी पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
- पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को गढ़ा निवासी शाहजहां मियां ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ कोलकाता से जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे गुरु नानक पुरा रोड स्थित पीएपी ग्राउंड के टी-प्वाइंट के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए।
- लूटे गए पर्स में एक सैमसंग मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, 14 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी सोने की बालियां, बच्चे की चांदी की पाजेब, चांदी का कड़ा और अन्य चांदी के आभूषण मौजूद थे। शिकायत के आधार पर थाना न्यू बारादरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
- जांच के दौरान पुलिस ने 28 जुलाई 2026 को संत नगर रोड स्थित अकाउंट्स ऑफिस के पास से वंश सोंधी और उसके नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने स्नैचिंग में लूटी गई एक जोड़ी सोने की बालियां और बच्चे की एक जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद की। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर चार चोरी के स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए।
- पुलिस ने बताया कि आरोपी वंश सोंधी से अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता और बाकी चोरी के सामान की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥














