Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह पहुंचे पंजाब प्रेस क्लब, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा 📢

जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह पहुंचे पंजाब प्रेस क्लब, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा 📢

Punjab Press Club Jalandhar में पुलिस कमिश्नर ने पत्रकारों से की मुलाकात, शहर की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराध नियंत्रण को लेकर साझा किए विचार

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर, 29 जुलाई: जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बुधवार को पंजाब प्रेस क्लब, जालंधर का दौरा किया। गवर्निंग काउंसिल के निमंत्रण पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर का क्लब के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सैनी और काउंसिल सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
  • इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने शहर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, नशा तस्करी पर रोक और अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।
  • बैठक के दौरान पत्रकारों ने भी शहर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों, ट्रैफिक समस्याओं और लोगों की सुरक्षा से संबंधित अपने सुझाव पुलिस कमिश्नर के सामने रखे। इस पर सतिंदर सिंह ने भरोसा दिलाया कि मीडिया और पुलिस के बेहतर समन्वय से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और अपराधों की रोकथाम में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
  • पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि पंजाब प्रेस क्लब में समय-समय पर विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन होता है, इसलिए क्लब की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
  • पंजाब प्रेस क्लब के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सैनी ने पुलिस कमिश्नर का धन्यवाद करते हुए कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा और प्रशासन के साथ रचनात्मक सहयोग बनाए रखेगा।
  • इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल के सदस्य राजेश थापा, शिव शर्मा, तेजिंदर कौर थिंद, परमजीत सिंह रंगपुरी, सुकरांत सफरी, जनरल मैनेजर जतिंदर पाल सिंह, मदन भारद्वाज और नवीन शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल