Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 125 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर दबोचा, 14 साल की सजा काटकर एक माह पहले ही आया था जेल से बाहर 📢

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 125 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर दबोचा, 14 साल की सजा काटकर एक माह पहले ही आया था जेल से बाहर 📢

Jalandhar Rural Heroin Recovery मामले में CIA स्टाफ की कार्रवाई, आरोपी पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत दो केस दर्ज; सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 ग्राम हेरोइन के साथ एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला (45) निवासी आदर्श नगर, धर्मकोट (मोगा) के रूप में हुई है।
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने 28 जुलाई को नकोदर-मलसियां रोड स्थित संधू ढाबा के पास गश्त और चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 125 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
  • पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ट्रक चालक था और नशे का आदी है। उसने खुलासा किया कि वर्ष 2010 में जम्मू के कठुआ में 300 किलोग्राम पोस्त भूसी मामले में उसे करीब 14 वर्ष की सजा हुई थी। लगभग एक माह पहले जेल से रिहा होने के बाद उसने दोबारा नशा तस्करी शुरू कर दी और तरनतारन से हेरोइन लाकर नकोदर व जालंधर क्षेत्र में सप्लाई करता था।
  • इस संबंध में थाना सिटी नकोदर में एफआईआर नंबर 130 (दिनांक 28 जुलाई 2026) के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 61 और 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
  • पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। रिमांड के दौरान हेरोइन के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क, खरीदारों और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशा तस्करी से अर्जित चल-अचल संपत्तियों की भी जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल