Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में चिप्स के 20 रुपए बने खूनी विवाद की वजह! क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में चिप्स के 20 रुपए बने खूनी विवाद की वजह! क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

Jalandhar Tea Stall Assault Case: रेलवे रोड के पास वारदात, घायल दुकानदार का सिविल अस्पताल में मेडिकल; भाजपा के पूर्व विधायक के.डी. भंडारी मौके पर पहुंचे

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर: शहर के रेलवे रोड क्षेत्र में एक चाय विक्रेता पर कथित तौर पर बेसबॉल बैट से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चिप्स के पैसे मांगने पर कार सवार दो युवकों ने दुकानदार के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर उस पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
  • पीड़ित जगजीत सिंह (36) निवासी हाउस नंबर NH-2, नीला महल, शीतला माता मंदिर के पास, जालंधर ने थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह Lovely Tea Stall नाम से चाय की दुकान चलाता है। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे जब वह दुकान पर मौजूद था, तभी रेलवे रोड की ओर से स्विफ्ट डिजायर कार (PB29AE4052) में सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि एक युवक ने चिप्स के पैकेट मांगे और जब उसने उनके पैसे मांगे तो चालक ने उसे अपने पास बुलाया। जैसे ही वह कार के पास पहुंचा, दूसरे युवक ने पीछे से बेसबॉल बैट निकालकर उसकी बाईं बाजू पर वार कर दिया।
  • पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बाईं टांग पर भी बेसबॉल बैट से कई वार किए। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों युवक कार में सवार होकर पटेल चौक की ओर फरार हो गए।
  • घायल जगजीत सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल, जालंधर ले जाया गया, जहां उसका मेडिको-लीगल रिपोर्ट (MLR) तैयार किया गया। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा के पूर्व विधायक के.डी. भंडारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
  • पीड़ित की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल