Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » श्री राम चौक से उठा नशे के खिलाफ जनआंदोलन का स्वर: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

श्री राम चौक से उठा नशे के खिलाफ जनआंदोलन का स्वर: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत बोलीं— युवा शक्ति ही पंजाब को नशा मुक्त बनाने की सबसे बड़ी ताकत, समाज के हर वर्ग से अभियान से जुड़ने की अपील

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया (HRCI) की जालंधर इकाई ने शनिवार को शहर के प्रमुख श्री राम चौक में “नशे के विरुद्ध चेतना शिविर” का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समाजसेवी और नागरिक शामिल हुए।
  • कार्यक्रम में हयूमन राइट्स काउंसिल इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आरती राजपूत, पंजाब इंचार्ज सतविंदर सिंह मथारू, पंजाब महासचिव मनजीत सिंह, पंजाब सह-इंचार्ज संदीप गगन, पंजाब अध्यक्ष हरिंदर सिंह तलवार तथा जिला अध्यक्ष जालंधर चंदन रखेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देकर ही इस गंभीर समस्या का समाधान संभव है और इसके लिए परिवार, समाज तथा प्रशासन को मिलकर कार्य करना होगा।
  • पंजाब इंचार्ज सतविंदर सिंह मथारू ने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और जागरूकता इस अभियान का सबसे प्रभावी हथियार है।
  • पंजाब महासचिव मनजीत सिंह ने कहा कि समाज के हर वर्ग को नशे के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों के बिना इस सामाजिक बुराई का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
  • पंजाब सह-इंचार्ज संदीप गगन ने युवाओं को खेल, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और अवसर ही युवाओं को नशे के जाल से बचा सकते हैं।
  • पंजाब अध्यक्ष हरिंदर सिंह तलवार ने कहा कि ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया पंजाब में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह चेतना शिविर लोगों को जागरूक करने का सशक्त माध्यम बनेगा।
  • जिला अध्यक्ष चंदन रखेजा ने कहा कि जालंधर की धरती से नशे के खिलाफ एक मजबूत जनआंदोलन का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस मुहिम का हिस्सा बनने और नशा मुक्त पंजाब के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
  • इस अवसर पर समाजसेवी प्रशांत गंभीर सहित ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया की टीम के सदस्य रमन नेहरा, नंद सोनी, दीपक भल्ला, गगन बेदी, अमित दुरेजा, प्रिया मेहरा, तरूणा, ज्योति, प्रबल उप्पल, रजत खत्तरी, सुमन, परमजीत, दिया, क्रिश और नमन समेत कई समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम के अंत में हयूमन राइट्स काउंसिल इंडिया की टीम ने सभी समाजसेवी संस्थाओं, सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल