Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बेअदबी कानून पर श्री अकाल तख्त साहिब की अहम बैठक आज 📢

बेअदबी कानून पर श्री अकाल तख्त साहिब की अहम बैठक आज 📢

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जागत ज्योत सुरक्षा एक्ट 2026’ की विवादित धाराओं पर होगा मंथन, बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा भी उठ सकता है

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

अमृतसर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब जागत ज्योत सुरक्षा एक्ट 2026’ से जुड़ी विवादित धाराओं को लेकर सिख समुदाय में बढ़ रही चिंताओं के बीच श्री अकाल तख्त साहिब ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें सिख पंथ से जुड़े विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
  • बैठक में प्रमुख जत्थेबंदियों, निहंग सिंह संगठनों, कार सेवा संप्रदायों, टकसालों, विभिन्न फेडरेशनों, सिख विद्वानों और कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रस्तावित कानून की उन धाराओं पर विस्तार से चर्चा होगी, जिन्हें सिख धार्मिक परंपराओं और अधिकारों के लिए आपत्तिजनक माना जा रहा है।
  • जानकारी के अनुसार, बैठक का मुख्य फोकस यह जानना होगा कि प्रस्तावित एक्ट का प्रभाव गुरुद्वारा प्रबंधन, धार्मिक स्वतंत्रता और सिख मर्यादाओं पर किस प्रकार पड़ सकता है। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि अपने-अपने सुझाव और आपत्तियां भी बैठक में रख सकते हैं।
  • इसके अलावा, बैठक में बलवंत सिंह राजोआणा समेत अन्य बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय से सिख संगठनों द्वारा इस विषय को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। ऐसे में यह बैठक धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से सिख पंथ के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल