Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » SC कमीशन के सामने पेश नहीं होंगे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

SC कमीशन के सामने पेश नहीं होंगे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

विवादित बयान मामले में पंजाब एससी कमीशन की सुनवाई, सोशल मीडिया वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेकर किया था तलब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

चंडीगढ़। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू सोमवार को पंजाब अनुसूचित जाति (SC) आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं होंगे। आयोग द्वारा तलब किए जाने के बावजूद उनकी ओर से वकील उपस्थित होकर मामले से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड पेश करेंगे।
  • इस मामले में संगरूर के एसपी राजेश सिंह छिब्बर आयोग के समक्ष उपस्थित हुए और पुलिस की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट आयोग को सौंपी। इससे पहले भी बिट्टू को आयोग ने तलब किया था, लेकिन उस समय भी उनकी ओर से वकील ही पेश हुए थे और व्यक्तिगत पेशी के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया था।
  • मामला उस वीडियो से जुड़ा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर पंजाब एससी आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग ने न केवल बिट्टू को नोटिस जारी किया बल्कि संगरूर पुलिस से भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
  • विवाद बढ़ने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने सार्वजनिक रूप से अपने शब्दों के लिए माफी भी मांग ली थी। वहीं, संगरूर पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर दी है।
  • बिट्टू को पहली बार 4 जून 2026 को आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दिल्ली में व्यस्तताओं और निजी कारणों का हवाला देते हुए वह उपस्थित नहीं हो सके। उस दौरान उनके वकीलों ने आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी से फोन पर उनकी बातचीत करवाई और अगली तारीख देने का अनुरोध किया था। इसके बाद आयोग ने उन्हें 15 जून 2026 को दोबारा तलब किया था।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल