परिवार संग छुट्टियां मनाने गए थे इंग्लैंड निवासी तिलक राज लल्ली, हादसे में एक बच्चा भी घायल; 17 जून को होगा अंतिम संस्कार
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर जिले के गांव बाठ कलां से संबंध रखने वाले और इंग्लैंड के स्थायी निवासी तिलक राज लल्ली की ग्रीस में एक दर्दनाक हादसे के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना से उनके परिवार, रिश्तेदारों और पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
- जानकारी के अनुसार, तिलक राज लल्ली अपने परिवार के साथ ग्रीस घूमने गए हुए थे। 19 मई 2026 को वह एक पहाड़ी क्षेत्र में सैर कर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद एक बच्चा भी घायल हो गया, जिसका इलाज कराया गया।
- हादसे के बाद ग्रीस में कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इसके पश्चात तिलक राज लल्ली का शव इंग्लैंड लाया गया, जहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।
- परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तिलक राज लल्ली का अंतिम संस्कार 17 जून 2026 (बुधवार) को इंग्लैंड में किया जाएगा। वह अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों और एक बड़े परिवार को छोड़ गए हैं।
- मृतक के चाचा वेद प्रकाश और राम रतन ने रिश्तेदारों, दोस्तों और गांववासियों से अपील की है कि वे 17 जून को दोपहर 12 बजे गांव बाठ कलां पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के साथ दुख साझा करें तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












