Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मोहाली में दोस्ती का खौफनाक अंत: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

मोहाली में दोस्ती का खौफनाक अंत: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

खरड़ के बडाली बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े वारदात, खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवक; आरोपी बोला- “गलती हो गई”

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

खरड़(मोहाली):पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-मोहाली जिले के खरड़ क्षेत्र में रविवार दोपहर दोस्ती का एक दर्दनाक और खौफनाक अंत देखने को मिला। बडाली बस स्टैंड के पास एक युवक ने अपने ही दोस्त 17 वर्षीय सन्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग नहीं सका और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपी रोते हुए बार-बार कहता रहा कि उससे “गलती हो गई”।
  • मृतक सन्नी बडाली गांव का रहने वाला था और जीएस ग्रोसरी स्टोर नामक किराने की दुकान पर काम करता था। उसका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है, जो पिछले करीब 18-19 वर्षों से इस इलाके में रह रहा है।
  • सन्नी के पिता शीशपाल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे तक उनका बेटा दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसे अपने साथ बुलाकर ले गए। कुछ समय बाद परिवार को उस पर हमले की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

 *खून से लथपथ जमीन पर तड़पता रहा सन्नी*

  • जानकारी के अनुसार, चाकू लगने के बाद सन्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और काफी देर तक दर्द से कराहता रहा। उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

 *आरोपी को लोगों ने मौके पर ही दबोचा*

  • घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग नहीं पाया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटनास्थल पर ही चाकू फेंक दिया और जोर-जोर से रोते हुए कहा कि उससे गलती से चाकू लग गया है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

*पहले साथ काम करते थे दोनों युवक*

  • सूचना मिलने पर सदर थाना खरड़ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक पहले एक साथ काम करते थे और दोनों के बीच दोस्ती भी थी। किसी बात को लेकर हुए विवाद और बहस के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर सन्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जो उसकी मौत का कारण बना।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल