Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अजब चोर, गजब चोरी… पकड़े जाने पर चोर क्या बोला… मुझे जेल भिजवा दो, अंदर खाना फ्री मिलता है 📢

अजब चोर, गजब चोरी… पकड़े जाने पर चोर क्या बोला… मुझे जेल भिजवा दो, अंदर खाना फ्री मिलता है 📢

साइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा 

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:-जालंधर में चैरिटेबल अस्पताल के पास साइकिल चोरी करते हुए युवक को लोगों ने पकड़ लिया। मौजूद लोगों ने चोर की पिटाई करनी शुरू कि तो चोर माफी मांगने की बजाय पुलिस को बुलाने के लिए कहने लगा, चोर ने कहा कि मुझे जेल भिजवा दो वहां पर खाना फ्री में मिल जाता है।

 *चोर पहले भी एक व्यक्ति को चाकू मारने के मामले में जेल जा चुका* 

जब लोगों ने चोर से पूछताछ की तो चोर ने बताया कि वह चोरियां नहीं करता, उस दिन साइकिल भी गलती से चुराई थी, उसने शराब बहुत ज्यादा पी रखी थी जिससे उसे पता नहीं चला था कि वह क्या कर रहा है। चोर ने कहा कि मैंने क्राइम किया था। मैं किसी के पेट में चाकू मार दिया था जिसके चलते वह 2 दिन जेल में रहकर आया था।

 *चोर ने पकड़े जाने पर मारे कई बहाने* 

जब चोर को लोगों ने पकड़ा तो चोर ने कई बहाने मारने शुरू कर दिए, उसने कहा कि मेरा चाचा पुलिस में है, में नहीं डरता, कभी कहा कि मुझे घर जाने की जल्दी थी इसलिए साइकिल चुराई। लोगों ने कहा कि अगर इसको पुलिस को सौंपा तो वह फिर छूट जाएगा, वह शराब पीने का आदी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल