
✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से जी दर्ज की। इस मैच में पंजाब की तरफ से बल्लेबाज कूपर कॉनौली ने 44 गेंदों में 72 रन की मैच में विनिंग पारी खेली जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल है।
*अच्छी शुरुआत के बाद गुजरात का बल्ला हुआ शांत*
टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, करीब 10 ओवर के बाद टीम के बल्लेबाज़ धीरे-धीरे पवेलियन लौटना शुरू हो गए। पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खराब आखरी ओवर की बदौलत गुजरात का स्कोर 162, 5 विकेट के नुकसान पर समाप्त हुआ। गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 39 रन का स्कोर बनाया। पंजाब किंग्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए विशाशक विजय कुमार ने 38 रन देकर तीन विकेट हासिल किए ।
*सरपंच का बल्ला रहा खामोश, बाकी बल्लेबाज भी जल्दी लौटे पवेलियन*
163 रन का टारगेट चेज़ करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम की ओर से बल्लेबाजों का भी बल्ला नहीं चला। प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनौली को छोड़कर सभी बल्लेबाज जल्दी ही पवेलियन लौट गए। पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन ने 38 और कूपर ने 72 रन की पारी खेली। एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि पंजाब मैच से हाथ धो बैठेगा पर कूपर की पारी ने मैच को संभाल लिया। कूपर का साथ लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों ने दिया जिनकी बदौलत पंजाब ने इस शानदार मैच में जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स के कूपर कॉनौली को अपनी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




