15 साल पुराने लॉकर से 10 लाख के गहने चोरी का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
जालंधर। पंजाब
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-जालंधर के माई हीरा गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में लॉकर से सोना गायब होने का मामला सामने आया है। सत नगर निवासी जतिंदर चड्डा ने आरोप लगाया है कि उनके लॉकर नंबर 336 से करीब 6 से 7 तोले सोने के गहने रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
- शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने यह लॉकर करीब 15 साल पहले लिया था और 2007 से इसमें गहने सुरक्षित रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को जब लॉकर चेक किया गया, तब सब कुछ ठीक था, लेकिन हाल ही में दोबारा खोलने पर गहने गायब मिले।
- घटना के बाद परिवार ने बैंक में हंगामा किया और बैंक प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। चड्डा का कहना है कि लिखित शिकायत देने के बावजूद बैंक जिम्मेदारी लेने से बच रहा है, जबकि लॉकर की एक चाबी बैंक और एक ग्राहक के पास होती है।
- बैंक मैनेजर के अनुसार, लॉकर एरिया में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, लेकिन मामले को उच्च अधिकारियों तक भेज दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
30333718-37ea-4324-9a58-411423d37dc1
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











