Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क पर पंजाब पुलिस का बड़ा प्रहार, 20 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 📢

सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क पर पंजाब पुलिस का बड़ा प्रहार, 20 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 📢

20 Kg Heroin Recovery: काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलर से जुड़े सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

अमृतसर, 1 अगस्त: पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (अमृतसर) ने सीमा पार संचालित ड्रग तस्करी और संगठित अपराध के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
  • प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेश में बैठे हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था, जिसका संबंध सीमा पार सक्रिय ड्रग तस्करों से बताया जा रहा है। आरोपी का काम भारत-पाक सीमा क्षेत्र में पहुंचाई गई हेरोइन की खेप को प्राप्त कर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अन्य तस्करों तक पहुंचाना था।
  • इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC), अमृतसर थाना में NDPS Act के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों की पहचान करने, पूरे गिरोह का पर्दाफर्दाश करने तथा पहले पकड़े जा चुके ड्रग तस्करी मॉड्यूल से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।
  • पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त और सुरक्षित पंजाब बनाने के लक्ष्य के तहत सीमा पार ड्रग तस्करी के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल