Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में Royal Spa Massage Centre की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट बेनकाब, 3 महिलाएं और 1 युवक गिरफ्तार 📢

जालंधर में Royal Spa Massage Centre की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट बेनकाब, 3 महिलाएं और 1 युवक गिरफ्तार 📢

Jalandhar Sex Racket:Commissionerate Police Jalandhar ने छापेमारी कर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की, Immoral Traffic (Prevention) Act के तहत मामला दर्ज।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Royal Spa Massage Centre पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद कर कब्जे में ली गई।
  • पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के निर्देशों तथा ADCP City-2 राकेश यादव (PPS) और ACP मॉडल टाउन मनमोहन सिंह (PPS) की निगरानी में की गई। थाना डिवीजन नंबर-7 के SHO इंस्पेक्टर रविंदर कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि छोटी बारादरी पार्ट-2, गढ़ा स्थित Royal Spa Massage Centre की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।
  • सूचना के आधार पर पुलिस ने FIR नंबर 181, दिनांक 31 जुलाई 2026 दर्ज कर Immoral Traffic (Prevention) Act की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया और स्पा सेंटर पर छापा मारा।
  • छापेमारी के दौरान पुलिस ने अशोक उर्फ आर्यन सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल