कोट सदीक निवासी सोनू ने प्रॉपर्टी डीलर पर पैसे लेने के बावजूद रजिस्ट्री न कराने का लगाया आरोप, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा।
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के गुरु रविदास चौक पर गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवक ने कथित तौर पर प्रॉपर्टी विवाद से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता से युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।
- जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान सोनू निवासी कोट सदीक, जालंधर के रूप में हुई है। सोनू का आरोप है कि रिपन प्रॉपर्टी डीलर ने उससे पैसे लेने के बावजूद लंबे समय से उसकी जमीन/प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं करवाई। इसी बात से परेशान होकर वह गुरु रविदास चौक पहुंचा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
- मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस की समय पर कार्रवाई से किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
- फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












