Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के केवल विहार में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर के केवल विहार में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

डॉ. मीनाक्षी सूद घर में मृत मिलीं, पिता बोले- पति ने बिना जानकारी के लिया करोड़ों का लोन; पुलिस ने शुरू की जांच

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर के केवल विहार इलाके में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान डॉ. मीनाक्षी सूद के रूप में हुई है। थाना-6 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले में मृतका के परिजनों ने उनके डॉक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
  • मृतका के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2018 में डॉक्टर पीयूष के साथ हुई थी। उनके अनुसार, शादी के बाद मीनाक्षी ने 45 लाख रुपये का लोन लेकर पति की आर्थिक मदद की थी। वर्ष 2023 में दोनों ने मिलकर एक अस्पताल शुरू किया था, जिसकी लोन किस्तें उनकी बेटी स्वयं भर रही थी।
  • परिजनों का आरोप है कि वर्ष 2023 में मीनाक्षी को पति के कथित अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने कई बार उन्हें बताया था कि पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश भी की थी।
  • उन्होंने आगे बताया कि पिछले वर्ष विवाद बढ़ने के बाद मीनाक्षी अलग किराए के मकान में रहने लगी थी। हाल ही में जब वह नया घर खरीदने के लिए बैंक में लोन संबंधी जानकारी लेने गई तो उसे पता चला कि उसके नाम पर पहले से करीब 2.5 करोड़ रुपये का लोन लिया गया है। इसको लेकर पति से विवाद हुआ था और इसके बाद उसे कथित तौर पर धमकियां भी मिल रही थीं।
  • परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
  • वहीं, थाना-6 के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि केवल विहार स्थित घर में रहने वाली महिला सुबह से दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शीशा तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर डॉ. मीनाक्षी जमीन पर गिरी हुई मिलीं।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है।

bf5770b0-ac3a-46a1-90c2-574d9cd54930

2653f607-828b-4bc1-8f22-41448135e20f

f63b6185-0428-4bf0-a178-dfa3783afa00 5908269e-7d99-477c-97cd-44befcb43d78

10711239-f16e-4491-8734-86a98fb494e0

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल