Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

ठेका कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राज्यभर में परिवहन व्यवस्था प्रभावित, चंडीगढ़-दिल्ली समेत कई अंतरराज्यीय रूटों पर सेवाएं बाधित

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

चंडीगढ़, 10 जून (पीटीएन):

  • 📰:-पंजाब में आज से सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। पंजाब रोडवेज, पनबस (PUNBUS) और पीआरटीसी (PRTC) के ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते राज्यभर में 1000 से अधिक रूट प्रभावित हुए हैं और करीब 3,000 सरकारी बसों के पहिए थम गए हैं।

 *क्या है हड़ताल का कारण?*

  • कर्मचारी यूनियनों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। इसके अलावा सरकार द्वारा नई सरकारी बसें शामिल करने के बजाय ‘किलोमीटर स्कीम’ के तहत निजी बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे परिवहन विभाग के निजीकरण का खतरा बढ़ रहा है।

*इन रूटों पर सबसे ज्यादा असर* 

  • हड़ताल के कारण पंजाब के सभी स्थानीय रूट प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड जाने वाली अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर भी बड़ा असर पड़ा है।

 *यात्रियों को हो रही परेशानी* 

  • बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई स्थानों पर निजी बसों और टैक्सियों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है। कुछ रूटों पर यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूले जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

 *यात्रियों के लिए सलाह*

  • जरूरी यात्रा, इंटरव्यू, अस्पताल या अन्य काम से जाने वाले लोग सरकारी बसों पर निर्भर न रहें। यात्रा से पहले वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था करें और निर्धारित समय से पहले घर से निकलें।

*आगे क्या?*

  • कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और परिवहन विभाग ने उनकी मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो 11 जून को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल