चेहरे पर आए गहरे जख्म, सिविल अस्पताल में लगे कई टांके; आरोपी के पिता ने इलाज का खर्च उठाने का दिया भरोसा
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर | PTN News
- 📰:-जालंधर के वर्कशॉप चौक पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने ई-बैटरी एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे HMV कॉलेज की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा के चेहरे पर गहरे जख्म आए और सिविल अस्पताल में उसके चेहरे पर कई टांके लगाने पड़े।
- जानकारी के अनुसार, घायल छात्रा ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की थी। वह अपने एक दोस्त के साथ ई-बैटरी एक्टिवा पर सवार होकर HMV कॉलेज अपनी डिग्री (सर्टिफिकेट) लेने जा रही थी। इसी दौरान वर्कशॉप चौक के पास तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक्टिवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
- पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि इनोवा चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक गलत तरीके से कार मोड़ी और लेफ्ट साइड से ओवरटेक करते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कार का अगला बंपर भी टूट गया।
- हादसे के बाद आरोपी चालक ने पहले घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। इस कारण पीड़ित परिवार में भारी रोष है।
- दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी चालक के पिता सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद उनका बेटा घबरा गया था और डर के कारण मौके से चला गया। उन्होंने घायल छात्रा के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन भी दिया।
- फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












