Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में डीजल टैंक में धमाका: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में डीजल टैंक में धमाका: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

महिंद्रा पिकअप की टंकी में डीजल होने के बावजूद की जा रही थी वेल्डिंग, धमाके के बाद आग में झुलसा वेल्डर

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर | PTN News

  • 📰:-जालंधर के लोहियां-मखू राष्ट्रीय मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में वेल्डिंग के दौरान डीजल टैंक में हुए जोरदार धमाके से एक वेल्डर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिंद्रा पिकअप वाहन की डीजल टंकी की वेल्डिंग की जा रही थी।
  • जानकारी के अनुसार, वाहन मालिक अपनी गाड़ी की डीजल टंकी की मरम्मत करवाने के लिए वेल्डर के पास पहुंचा था। वेल्डिंग शुरू होते ही टंकी में मौजूद डीजल ने आग पकड़ ली और अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद टंकी से निकले डीजल में आग लग गई, जिसकी चपेट में वेल्डर आ गया।
  • मृतक की पहचान गांव रायवाला निवासी जसवंत सिंह (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। आग लगने से वह करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने काप्रयास किया और उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के लोग भी घबरा गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल