Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में पैसों के विवाद में युवक की हत्या: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में पैसों के विवाद में युवक की हत्या: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

शेर सिंह कॉलोनी में बंद घर से मिली थी सड़ी-गली लाश, मृतक की पहचान तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी के रूप में हुई; पुलिस आरोपी दीपक और उसके साथियों की तलाश में जुटी

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर | पीटीएन

  • 📰:-जालंधर की शेर सिंह कॉलोनी में बंद पड़े घर के बाथरूम से मिली युवक की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह पैसों का आपसी लेनदेन बताया जा रहा है। मृतक की पहचान बस्ती शेख निवासी 32 वर्षीय तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी के रूप में हुई है।
  • प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी दीपक, जो चार बच्चों का पिता है, ने तनिष को अपने किराए के घर बुलाया था। दोनों के बीच उधार दिए गए पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने कथित तौर पर तनिष की हत्या कर दी।
  • जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने उसके कई हिस्से कर दिए। शव को रस्सियों से बांधकर कार मैट और तिरपाल में लपेटा गया और घर के बाथरूम में छिपा दिया गया। वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार सहित घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।
  • करीब तीन से चार दिन बाद घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तो बाथरूम से सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ।
  • मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि तनिष काफी मजबूत कद-काठी का था, इसलिए अकेले आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देना मुश्किल लगता है। उन्होंने हत्या में अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई है।
  • फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी समेत संभावित अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल