वडाला रॉयल कॉलोनी में पालतू और आवारा कुत्तों को लेकर विवाद बढ़ा, लोगों का दावा- बाहरी युवकों को बुलाकर की गई मारपीट और तोड़फोड़
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। PTN News
- 📰:-जालंधर की वडाला रॉयल कॉलोनी में पालतू और आवारा कुत्तों को लेकर विवाद गहरा गया है। कॉलोनी निवासियों का आरोप है कि कुछ लोग अपने कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं।
- लोगों के अनुसार, समस्या के समाधान के लिए पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन पंचायत शुरू होने से पहले ही विवाद बढ़ गया। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ कुत्ता मालिकों ने बाहरी युवकों को बुलाकर कॉलोनी निवासियों के साथ मारपीट की और कुर्सियों सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया।
- महिलाओं ने भी डराने-धमकाने और घरों के बाहर जाकर हंगामा करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, कॉलोनी के 60 से अधिक निवासियों ने थाना लांबड़ा में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
- पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












