Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर-लुधियाना के मशहूर निगम कॉन्ट्रैक्टर पर ED की रेड: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर-लुधियाना के मशहूर निगम कॉन्ट्रैक्टर पर ED की रेड: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

न्यू जवाहर नगर स्थित घर और चुनमुन मॉल के पास कार्यालय में एक साथ पहुंची ED की टीमें, दस्तावेजों की जांच जारी

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर | PTN News

  • 📰:-प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह जालंधर और लुधियाना में एक चर्चित निगम कॉन्ट्रैक्टर के ठिकानों पर छापेमारी की। जालंधर के न्यू जवाहर नगर स्थित आवास और चुनमुन मॉल के पास स्थित कार्यालय में ED की टीम ने एक साथ पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू की।
  • जानकारी के अनुसार कार्रवाई अमित अरोड़ा से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। हालांकि ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
  • बताया जा रहा है कि पंजाब के अन्य स्थानों पर भी जांच एजेंसियों की टीमों ने दबिश दी है। वहीं, जालंधर के दो नेताओं के घरों पर भी ED टीम पहुंचने की चर्चा है।
  • इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ED पंजाब के हिंदू व्यापारियों को परेशान कर रही है और राज्य सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है।
  • इधर, मानसा जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी एक युवक के ठिकाने पर कार्रवाई की है। एजेंसी को संदेह है कि युवक के पाकिस्तान आधारित डॉन शहजाद भट्टी से संबंध हो सकते हैं।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल