सिगरेट फेंकने से आग लगने की आशंका, धुएं के कारण ट्रैफिक हुआ प्रभावित
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर, 8 जून:
- 📰:-जालंधर के शास्त्री मार्केट चौक के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे कूड़े के एक ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में धुआं फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों के अनुसार, आशंका है कि कोई व्यक्ति सिगरेट पीने के बाद उसे जलती हुई हालत में कूड़े के ढेर में फेंक गया, जिसके कारण आग भड़क गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और धुएं के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











