किशनपुरा चौक के पास हुई वारदात में चालक गंभीर घायल, पुलिस जांच में सामने आया आपसी विवाद का मामला
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर:
- 📰:-जालंधर के किशनपुरा इलाके में एक 65 वर्षीय ई-रिक्शा चालक पर हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआत में घटना को लूटपाट की वारदात माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में मामला आपसी विवाद का निकला। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा को भी नुकसान पहुंचाया गया।
- जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को किशनपुरा चौक के पास कुछ लोगों ने अचानक ई-रिक्शा चालक कमल कुमार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट की और ई-रिक्शा का शीशा भी तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने चालक को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
- घटना के बाद इलाके में चर्चा फैल गई कि हमलावर चालक से 3 से 4 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए हैं। हालांकि पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच और पूछताछ में लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद और मारपीट का है।
- हमले में घायल हुए कमल कुमार की बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
- घायल की पहचान कमल कुमार (65) निवासी जालंधर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











