✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर:
- 📰:-जालंधर के PAP चौक पर शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह जालंधर में अपनी बीमार मां से मिलने आए थे और सुबह अमृतसर वापस ड्यूटी पर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान एक ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए बिना पीछे देखे वाहन को तेजी से बैक करना शुरू कर दिया। पीछे खड़े डॉ. बजाज को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए।
- घटना में डॉ. बजाज को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











